ये हैं लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं, ऐसे उठायें लाभ

नमस्कार दोस्तों आपका हमारी नॉलेज वेबसाइट पर स्वागत है। आशा करता हूँ आप सब बहुत ही बढ़िया होंगे आज के इस आर्टिकल में हम एक ऐसे टॉपिक के बारे में बताएँगे। जिसके बारे में आप सभी को पता होना बहुत जरुरी है। क्योंकि यह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है। जिस टॉपिक के बारे में आज हम बात करेंगे वो है लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं लड़कियों के आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार कई तरह की योजनायें चलाती रहती है। जैसे कि आप जानते ही हैं कि भारत में बहुत ही कम लड़कियों को स्कूल पढने के लिए भेजा जाता था। उस समय में बहुत ही कम आयु में लड़कियों की शादी करा दी जाती थी।

आज लोगो की मानसिकता समय के साथ साथ बदलती जा रही है और अब माता-पिता अब अपनी बच्चियों को उच्च शिक्षा दिला रहे हैं। और इस मानसिकता को बदलने में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है और आगे भी रहेगा। आज भी हमारे भारत देश में ऐसे बहुत से इलाके हैं जहा पर लड़कियों को ज्यादा पढ़ाया नही जाता है और उनकी कम उम्र में ही शादी कर दी जाती है। इसके लिए भी उनके कई कारण हो सकते हैं जैसे गरीबी के कारण या लड़कियों की सुरक्षा इत्यादि।

इन सभी को देखकर  केंद्र एवं राज्य सरकार ने लड़कियों के लिए माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों के लिए प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना निकाली जिससे वह सरकारी योजना एवं लड़कियों की उच्च शिक्षा योजना का लाभ उठा सकें। अगर आप भी जानना चाहते हैं लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं के बारे में तो आपको हमरे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढना होगा।

लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं?

जैसे कि हम सभी जानते हैं कि सरकार हमारे देश की बेटियों के लिए कितना कुछ करती है और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार भारत की बेटियों के लिए कई सारी योजनाए निकलती रहती हैं। पर बहुत ही कम लोगो को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनायो के बारे में पता होता है और बहुत से लोग इस योजना का लाभ भी नही उठा पाते हैं। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आपको लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2022 के बारे में जानकारी देंगे जिससे आपको समझने में काफी आसानी होगी।

सुकन्या समृधि योजना लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं

सुकन्या समृधि योजना सरकार द्वारा चलाई गई है। सरकार का इस योजना को शुरू करने उद्देश देश की बेटियों का भविष्य सुरक्षित करना है। भारत सरकार ने इस योजना को काफी पहले चलाया था  इस योजना के तहत लड़कियों के नाम के पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाए जायेंगे और उनमे कुछ पैसे वार्षिक और मासिक के आधार पर जमा करवाए जायेंगे और इन पैसो का काफी अच्छा खासा ब्याज भी दिया जायेगा। क्योकि निवेश आयकर अधिनियम धारा 80C के अंतर्गत इसके लिए टैक्स में छूट दी गयी हैं। जब लड़की की शादी होगी या वह आगे पढना चाह्येगी तो यह पैसा उसके काम आएगा। आप सुकन्या समृधि योजना का खाता अपने किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक में जाकर खुलवा सकते हैं।

सुकन्या समृधि योजना लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना को बिहार सरकार द्वारा संचारित किया जाता है। लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2022 में मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के तहत रज्य की हर लड़की को 2 हजार रुपए की राशी दी जाएगी।  इस योजना में बिहार राज्य में रहने वाली या जन्म लेने वाली बालिका ही लाभार्थी हो सकती है। आपको बता दें कि लकड़ी के जन्म के समय पैसे दिए जाते हैं इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको लड़की का जन्म प्रमाण पत्र सम्बंधित विभाग में जमा करवाना होता है उसके बाद इस योजना से जुड़ा लाभ लिया जा सकता है।

राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना

मुख्यमंत्री राजश्री योजना का मुख्या उद्देश्य लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच लाना है। ताकि कन्या शिशु हत्या और भ्रूण हत्या को रुका जा सके और समाज में लड़कियों को शिक्षा प्रदान करना है। राज्यस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना का मुख्य उद्देश्य बालिका जन्म के प्रति पॉज़िटिव परिवेश तैयार करते हुए बालिका का समग्र विकास करना है। इस योजना का लाभ  1 जून 2016 या उसके बाद जन्म लेने वाली बालिकाओं को मिल रहा हैं। यह योजना बालिका को समाज में समानता का अधिकार दिलाएगी।

इस योजना के अंतगर्त बेटी के जन्म होने के समय 2,500 रुपए की राशि राज्य के राजकीय एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी। यह राशि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदान की जाएगी।

राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना

माजी कन्या भाग्यश्री योजना 

देश में बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे करना है ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। इस योजना के तहत लड़की के जन्म 5 साल तक हर लड़की को 5 हजार की राशि दी जायेगी। इसके बाद जब वो लड़की कक्षा 5 में आ जाती है तो उस लड़की को इस योजना के तहत 2500 रूपये दिए जायेंगे। उस लड़की के कक्षा 12 पास करने के बाद उसे 3000 की धन राशि प्रदान की जाएगी।

इस योजना के शुरुआत 1 अप्रैल, 2016 को की गई थी। माजी कन्या भाग्यश्री योजना के तहत लड़की की उम्र 18 बर्ष के होने बाद शादी के समय उसे 1 लाख रूपये की अनुदान राशि दी जायेगी जिसका उपयोग केवल उस लड़की की शादी के लिए ही किया जा सकेगा या उस लड़की की उच्च पढाई के लिए।

बालिका समृधि योजना लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं

बालिका समृधि योजना के तहत लड़कियों को मदद दी जाएगी। हमारे देश में लड़कियों के लिए चल रही इस योजना की शुरुआत साल 1997 में की गई थी। बालिका समृधि योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को शिक्षा बेहतर भविष्य के लिए और उन्हें आत्मनिर्भर और प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत  लड़की के जन्म पर लड़की के नाम के उसकी माता को 500 रूपये दिए जायेंगे वही जब भी वो लड़की स्कूल में प्रवेश लेगी तो उस समय भी उस लड़की को आर्थिक सहायता दी जायेगी।

बालिका समृधि योजना लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं

निष्कर्ष 

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं क्या क्या चल रही हैं इसके बारे में जानकारी दी। अब मुझे उम्मीद आप इस आर्टिकल को पढ़कर उच्च शिक्षा विभाग की योजनाएं शिक्षा के लिए सरकार की योजनाओं 2022 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अब मुझे उम्मीद है कि इससे संबंधित आपके सभी प्रश्न दूर हो गए होंगे। यदि आपके मन में अभी भी कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे कमेंट करके हमें जरुर बताएं। हम आपको जल्द से जल्द जवाब देने की कोशिस करेंगे।

अगर आपको रोजाना यूज फुल आर्टिकल चाहिए तो हमारी नॉलेज वेबसाइट को हमेशा विजिट करते रहें। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों में ज्यादा ज्यादा शेयर करें क्योंकि लड़कियों के लिए कौनसी योजना चल रही है? इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। एक बार हमें कमेंट करके जरुर बताएं आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा धन्यवाद।

Leave a Comment