नीट क्या है, इसमें कितने चांस मिलते हैं NEET के फायदे

हेल्लो दोस्तों कैसे हैं आप लोग आशा करता हूँ आप सब बहुत बढ़िया होंगे। आज के इस  आर्टिकल में हम जिस टॉपिक के बारे में बात करने वाले हैं वो आप सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि आज का हमारा टॉपिक है नीट क्या है? दोस्तों आप सभी ने नीट का नाम तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आपको पता नीट का कोर्स कितने साल का होता है नीट की फुलफॉर्म हिंदी तो अगर नही पता है और आप जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आये हैं क्योंकि आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Neet Full Information in Hindi में देने वाले हैं। जब हम 11th या 12th कक्षा में पढाई कर रहे होते हैं तो छात्र-छात्राओ के मन में यह सवाल आता है कि वो अब आगे क्या करें?

| ये हैं भारत के टॉप साइंस कॉलेज

बहुत छात्र का पहले से ही अपना करियर ऑप्शन होता है कि हमें डॉक्टर इंजिनियर बैंक मैनेजर एयर होस्टेस या पुलिस बनना है। बहुत से छात्र छात्राओ का भविष्य मेंडिकल फील्ड में होता है उन लोगो का सपना डॉक्टर बनने का होता है। अगर आप भी मेंडिकल फील्ड में जाना चाहते हैं तो आपको नीट क्या है? नीट का पेपर कैसा होता है इसके बारे में सारी जानकारी आपको होनी चाहिये। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि मेंडिकल कोर्सेज में नीट एग्जाम अनिवार्य है और यह एक बहुत ही ज्यादा पॉपुलर एग्जाम है। नीट का कोर्स कितने साल का होता है और इसके तैयारी कैसे करें इससे सम्बंधित सारी जानकारी जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक जरुर पढ़ें।

नीट क्या है?

अगर आप जनना चाहते हैं नीट क्या है? तो हम आपको इसके बारे में सारी जानकारी देंगे। दोस्तों नीट एक प्रकार का राष्टीय लेबल टेस्ट होता है जो NTA (National Testing Agency) के मध्यम से यह परीक्षा आयोजित कराई जाती है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य मेंडिकल छात्रों को प्रवेश दिलाना है। अगर आप MBBS (Bachlor of Medicine Bachlor of Surgery) BDS (Bachlor of Dental) आदि में प्रवेश लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीट एग्जाम पास करना बहुत ही आवश्यक है। इस एग्जाम को किलियर कर लेने वाले स्टूडेंट्स को इन कोर्सेज में एडमिशन मिल जाता है। हम आपकी अधिक जानकारी के लिए बता दें कि नीट का एग्जाम दो लेबल पर होता है।

UG और PG UG लेवल पर MBBS और BDS जैसे मेंडिकल कोर्सेज के लिए एंट्रेस कोर्स होता है। जबकि नीट PG लेवल पर M.S और M.D जैसे मेंडिकल कोर्से में एडमिशन लेने के लिए यह एग्जाम देश के लगभग 479 मेंडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आयोजित किया जाता है। अगर हम नीट परीक्षा की शुरूआत की बात करें तो सन 2016 में यह AIPMT (All India Pre Medical Test) के नाम से जानी जाती थी और वर्तमान में यह AIPMT से बदलकर इसका नाम NEET कर दिया गया है। आपकी अधिक जानकारी के लिए बता दूँ कि नीट से पहले भारत में मेंडिकल कोर्स में एडमिशन लेने के लिए अलग-अलग 90 एंट्रेस एग्जाम हुआ करते थे।

| 2023 यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने की वेबसाइट

यह एक एंट्रेस टेस्ट है जिसे आप 12th पास करने के बाद दे सकते हैं। यदि आप MBBS BDS MS कोर्स करने के लिए अच्छे कालेज में एड्मिशन मिलेगा जिसका मुख्य उद्देश नीट का एग्जाम है। इस परीक्षा का उद्देश्य होता है मेंडिकल क्षेत्र में योग्य छात्रो को चयन करना । नीट परीक्षा का पास करने के बाद ही छात्रों को किसी मेंडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलता है।

ये एक सिंगल स्टेज एग्जाम है और यह ऑफ़लाइन होता है। आने वाले सालो में यह एग्जाम ऑफ़लाइन या ऑनलाइन यह अभी तय नही है। ये भी पॉसिबिलिटीज है कि आगे होने वाले नीट एग्जाम साल में एक बार होने की बजह साल में दो बार हो। इस एग्जाम की Duration 3 घंटे की होती है। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होते हैं और नेगेटिव मार्किंग होती है। इस एग्जाम में बैठने के लिए 12th में Physics Chemistry Biology-Technology सब्जेक्ट होने चाहिए और इस एग्जाम में फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी सब्जेक्ट के प्रश्न मिलते हैं।

नीट की फुलफॉर्म क्या है?

नीट क्या है? यह आप ऊपर पढ़कर जान ही चुके होंगे। अब हम आपको बताएँगे नीट की फुलफॉर्म क्या है। नीट की फुल फॉर्म “National Eligibility cum Entrance Test” है। नीट का हिंदी में फुल फॉर्म (राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा) है।

नीट की फुलफॉर्म क्या है

| CTET Admit Card 2022 Download

नीट क्या है नीट की तैयारी कैसे करें?

अगर आप नीट करना चाहते हैं तो आपके मन में यह सवाल जरुर आता होगा कि नीट का पेपर कैसा होता है नीट में कितने चांस मिलते हैं और इसकी तैयारी कैसे करें? तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में विस्तार से सारी जानकारी देंगे। अगर आप पढाई में अच्छे हैं और आप कोई भी सवाल आसानी से समझ सकते हैं तो आप घर बैठे भी कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो नीट की ऑनलाइन या ऑफ़लाइन क्लास भी ले सकते हैं। चलिए अब मैं आपको नीट की तैयरी करने के लिए कुछ तरीके बताने जा रहा हूँ जिसे फॉलो करके आपको नीट की तैयरी करने में मदद मिलेगी।

  • नीट की परीक्षा को पास करने के लिए आपके केमिस्ट्री फिजिक्स और बायोलॉजी सब्जेक्ट को बहुत अच्छे तरह से पढ़ना है। नीट की परीक्षा में यही तीन सब्जेक्ट से ही प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • जब आप 12th पास कर लेते है तो इसके बाद आप कुछ अन्य बुक की मदद भी ले सकते है जिससे की आपको सभी टॉपिक अच्छी तरह से समझ आ जाएँ।
  • नीट की परीक्षा की तैयारी के दौरान अपने खाने पिने पर विशेष ध्यान दे अगर आप अच्छा खाना पीना खाते है तो इससे आपकी पढ़ने की शक्ति मजबूत होती है।
  • नीट की परीक्षा के लिए आपको बायोलॉजी में अच्छी जानकारी होनी चाहिए क्योकिं बायोलॉजी के सवाल फिजिक्स केमिस्ट्री की तुलना में थोड़े आसान होता है।
  • अगर आप नीट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपका बेस मजबूत करना बहुत जरुरी है। इसके लिए आपको 11th और 12th में अच्छी तरह से पढना होगा। अगर आप 11th और 12th में ही अच्छी तरह से पढ़ते है तो आपकी ज्यादातर तैयारी तो 12th  में ही हो जाएगी। आपको बता दें कि नीट में ज्यादातर प्रश्न NCERT 11th और 12th से ही लिए जाते है।

नीट क्या है नीट की तैयारी कैसे करें

नीट का कोर्स कितने साल का होता है?

 बहुत से छात्रों के मन में यह सवाल आता है कि नीट का कोर्स कितने साल को होता है। तो हम आपको बता दें की नीट का कोई कोर्स नही है यह एक परीक्षा है और आप इस परीक्षा को एक साल में भी पास करके मेंडिकल लाइन में जा सकते हैं। अब आप जान चुके होंगे की नीट कोई कोर्स नही है बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली के परीक्षा है।

नीट का कोर्स कितने साल का होता है

नीट में कितने चांस मिलते हैं?

अगर आप नीट करना चाहते हैं और आपके मन में यह सवाल आ रहा है नीट में कितने चांस मिलते हैं। तो हम आपको बता दें। नीट का एग्जाम साल में एक बार होता है क्योंकि नीट की परीक्षा प्रत्येक बर्ष में सिर्फ एक ही बार आयोजित की जाती है। जो उम्मीदवार नीट की परीक्षा एक बार में पास नहीं कर पाते हैं वह तब तक नीट की परीक्षा दे सकते हैं जब तक वह नीट की परीक्षा में पास ना हो जाए अर्थात कहने का तात्पर्य यह है कि नीट एग्जाम देने का कोई सीमित समय निर्धारित नहीं किया गया हैं।

पूछे गए प्रश्न 

प्रश्न- नीट में कितने चांस मिलते हैं?

उत्तर- अभिवाको के मन में यह सवाल जरूत आता होगा कि नीट में कितने चांस मिलते हैं आपको बता दें कि अभी तक नीट परीक्षा के प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उम्मीदवार जितनी बार चाहें उतनी बार नीट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न- नीट सैलरी क्या है?

उत्तर- भारत में मूल रूप से सरकारी क्षेत्र में MBBS जूनियर डॉक्टरों के लिए, वेतन लगभग 50k से 80k प्रति माह है, और NEET PG करते समय आपको लगभग 80k से 1 लाख प्रति माह का वेतन मिलता है।

| कैसे डिस्टेंस लर्निंग से ग्रेजुएशन कर सकते हैं?

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल आपको बताया नीट क्या है? और इससे सम्बंधित सारी जानकारी आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दी। अब आपको हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर Neet full Information in Hindi और neet क्या है in hindiमें इससे सम्बंधित सारी जानकारी मिल गई होगी। मुझे उम्मीद है कि इससे संबंधित आपके सभी प्रश्न दूर हो गए होंगे। यदि आपके मन में अभी भी कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे कमेंट करके हमें जरुर बताएं। हम आपको जल्द से जल्द जवाब देने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको रोजाना यूज फुल आर्टिकल चाहिए तो हमारी नॉलेज वेबसाइट को हमेशा विजिट करते रहें। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों में ज्यादा ज्यादा शेयर करें क्योंकि ताकि नीट का कोर्स कितने साल का होता है इसके बारे में इस आर्टिकल को पढ़कर जानकारी प्राप्त हो सके। एक बार हमें कमेंट करके जरुर बताएं आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा धन्यवाद।

Leave a Comment